लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से नक्सली संगठन पीएलएफआई का कमांडर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के कमांडर को राष्ट्रीय राजधानी के धौला कुआं इलाके से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग राम उर्फ अनुराग सादलोहर उर्फ दलबीर के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन का कमांडर दिल्ली में छिपा हुआ है।

उन्होंने बताया कि राम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अदालत में बने लॉकअप से फरार हो गया था। राम पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य है और कई मामलों में वांछित है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम गत सात साल से पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में छिपा हुआ था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने धौला कुआं के पास जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम ने खुलासा किया है कि वर्ष 2012 में वह पीएलएफआई सदस्य के संपर्क में आया। इसके बाद उसे हथियार मुहैया कराए गए और वह वसूली के काम में लग गया। उसकी अपने ही गांव के कुछ लोगों से दुश्मनी थी और उसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 26 फरवरी 2013 को राम अपने साथियों के साथ व्यापारी के घर में दाखिल हुआ और दो लाख रुपये की मांग की।

देव ने बताया कि राम को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था। चूंकि छत्तीसगढ़ के जशपुर में उसके खिलाफ मामला दर्ज था, उसे रिमांड पर वहां ले जाया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई 2014 को 23 विचाराधीन कैदियों को जशपुर जिला कारागार से सुनवाई के लिए जशपुर जिला अदालत लाया गया और उन्हें लॉकअप में रखा गया।

पुलिस ने बताया कि राम, तीन अन्य आरोपियों के साथ हिरासत से फरार होने में सफल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो