लाइव न्यूज़ :

LAC पर जारी तनाव के बीच आज छठी बार चीन व भारत के बीच होगी कमांडर स्तर की बातचीत

By अनुराग आनंद | Updated: September 21, 2020 09:36 IST

चीन की तरफ मोल्डो में इस कोर कमांडर-स्तरीय बैठक के दौरान, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसएंगेजमेंट पर चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पक्ष का नेतृत्व 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे।पीएलए की तरफ से मेजर जनरल लिन लियू द्वारा चीनी का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्रालय (MEA) के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव के साथ-साथ मेजर जनरल अभिजीत बापट भी होंगे।

नई दिल्ली: LAC पर जारी तनाव के बीच आज (सोमवार) एक बार फिर भारत व चीन की सेना के बड़े अधिकारियों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी। दोनों देशों के अधिकारी तनाव को कम करने के लिए आज छठी बार मिलकर बात करेंगे। इस बार यह बैठक चीन की तरफ मोल्डो में होनी है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, चीन की तरफ मोल्डो में इस कोर कमांडर-स्तरीय बैठक के दौरान, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसएंगेजमेंट पर चर्चा करेंगे। दोनों देश सेना को पीछे ले जाने पर विचार करेंगे। यहां भारतीय सेना और पीएलए के सैनिक काफी करीब मोर्चा लेकर डटे हुए हैं। 

भारतीय पक्ष का नेतृत्व 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे, जबकि पीएलए की तरफ से मेजर जनरल लिन लियू द्वारा चीनी का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्रालय (MEA) के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव के साथ-साथ मेजर जनरल अभिजीत बापट और मेजर जनरल पदम शेखावत शामिल होंगे।

इसके अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिरीक्षक दीपम सेठ भी भारतीय सेना के चार ब्रिगेडियर के साथ बैठक का हिस्सा होंगे।  MEA के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव पूर्वी एशिया मामलों पर मंत्रालय की तरफ से हिस्सा रहे हैं और भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय (WMCC) के लिए कार्य तंत्र का एक हिस्सा भी रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 5 बार कमांडर स्तर की बातचीत के बाद भी दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव को कम नहीं किया जा सका है। चीन चाहता है कि भारत अपनी सेना को पूर्वी लद्दाख के फिंगर 4 वाले हिस्से के चोटियों से पीछे जमीन पर ले जाए, जबकि भारत चाहता है चीन चार माह पूर्व फिंगर 8 के जिस हिस्से में था, पीछे हटकर वहां चले जाए। 

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो चीन के साथ एलएसी पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भारतीय सेना के जवानों ने भी रणनीति बनाकर चीन को उसी की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने LAC से लगे 6 और महत्वपूर्ण चोटियों पर कब्जा कर लिया है। 

बता दें कि भारतीय सेना ने जिन चोटियों पर कब्जा किया है, ये सभी बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी बताना जरूरी है कि चीन भारत के बड़े भू-भाग में घूसपैठ कर चुका है।

दरअसल, भारत पूर्वी लद्दाख के क्षेत्र में फिंगर 8 तक के क्षेत्र पर अपना दावा करता रहा है। लेकिन, सच यह है कि बीते कुछ माह से चीनी सेना फिंगर 5 तक पहुंच गया है। चीनी सेना ने फिंगर 5,6,7 व 8 के पास कई अवैध निर्माण भी कर लिए हैं। ऐसे में भारत ने एलएसी से लगे फिंगर 4 तक के सभी अहम चोटियों पर अपनी तैनाती शुरू कर दी है। 

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं