लाइव न्यूज़ :

कमाडंर इन चीफ ने पोर्ट ब्लेयर में वायुसेना की इकाई का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:23 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 28 जुलाई अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पोर्ट ब्लेयर में ‘वायुसेना कंपोनेंट’ के मुख्यालय का दौरा किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि वायुसेना कंपोनेंट कमांडर, एयर कोमोडोर एस श्रीधर ने मंगलवार को उनका स्वागत किया। कमांडर इन चीफ को प्रमुख कर्मियों से मिलवाया गया तथा वायुसेना इकाई के मुख्यालय के खाका और ढांचागत विकास योजना से अवगत कराया गया।

इसमें बताया गया कि उन्होंने वायुसैनिकों से बातचीत की और तीनों सेवाओं की संपत्तियों के संयुक्त प्रयोग, तीनों सेनाओं के संयुक्त प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार एवं दृष्टिकोण साझा किए तथा शत्रुओं से एक कदम आगे रहने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ चलने की जरूरत पर जोर दिया।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने वायुसेना केंद्र प्रोथरापुर का दौरा किया और “द्वीप प्रहरी” के तौर पर प्रसिद्ध 153 स्क्वाड्रन का भी जायजा लिया।

वायु सेना केंद्र प्रोथरापुर और द्वीप प्रहरी में वायु योद्धाओं के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की वायु रक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया जिसे हिंद महासागर क्षेत्र में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के कारण सामरिक महत्व प्राप्त हुआ है।

अपनी यात्रा के दौरान, सिंह ने कुछ योग्य वायु योद्धाओं को उनके कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण के लिए "मौके पर" ही प्रशस्ति से सम्मानित किया।

कमांडर इन चीफ ने ब्रूकशाबाद के वायु विहार में वायुसेना कर्मियो के लिए नवनिर्मित आवासीय इलाके का भी दौरा किया जहां उन्हें इलाके में विकसित विभिन्न कल्याण केंद्रों के बारे में अवगत कराया गया।

उन्होंने सुदूर द्वीप में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद वायु सेना इकाई द्वारा प्रभावी हवाई निगरानी में किए गए प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह