लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन कपिल शर्मा मुंबई हवाई अड्डे पर व्हील चेयर पर नजर आए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई,22फरवरी कॉमेडियन कपिल शर्मा यहां सोमवार को हवाई अड्डे पर एक व्हील चेयर पर नजर आए जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को ले कर लोगों ने चिंता व्यक्त की है। इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद कुछ फोटोग्राफर ने जब कपिल से उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रश्न किया तो उनके बीच बहस भी हुई।

कपिल (39) ने बेटे के जन्म के बाद कुछ दिन काम से विश्राम लिया था। उन्हें एक सहायक हवाई अड्डे से एक व्हील चेयर पर बैठा कर बाहर लाया। इस दौरान कपिल ने मास्क लगाया हुआ था।

कपिल और फोटोग्राफर के बीच हुई बहस के वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इसमें एक फोटोग्राफर को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘‘ कपिल सर आप कैसे हैं? हम आपका एक वीडियो बना रहे हैं’’ इस पर कॉमेडियन ने उन्हें पीछे जाने को कहा और कपिल को कुछ अपशब्द कहते सुना जा सकता है।

इसके बाद पत्रकार कपिल से कहते हैं, ‘‘ हमने सब रिकॉर्ड कर लिया है,आपका शुक्रिया।’’

अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कपिल व्हीलचेयर पर क्यों बैठे थे या वह कहां से आ रहे थे।

इस घटना पर बात करने के लिए कपिल से संपर्क नहीं हो सका।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनके कुछ प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं तो कुछ उनके खराब बर्ताव को ‘‘चिंताजनक’’ बता रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब