लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार भारती सिंह, उनके पति को मादक पदार्थ मामले में जमानत मिली

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:12 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को जमानत दे दी ।

मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उपनगर अंधेरी में दंपति के घर से गांजा की जब्ती के बाद सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया था जबकि उनके पति को रविवार सुबह हिरासत में लिया गया।

रविवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इसके बाद दोनों ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई।

एनसीबी ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान 86.5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया है ।

खान ने सोमवार को अदालत को बताया कि दंपति पर मादक पदार्थ के सेवन और बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। कानून के तहत मादक पदार्थ की इतनी मात्रा को बहुत कम मात्रा बताया गया है ।

उन्होंने दलील दी, ‘‘जिस अपराध के तहत मेरे मुवक्किलों (सिंह और लिंबाचिया) पर मामला दर्ज किया गया है, उसके तहत एक साल जेल की सजा हो सकती है । इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।’’

मजिस्ट्रेट ने खान की दलीलें स्वीकार ली और दंपति को जमानत दे दी।

एनसीबी की ओर से कोई वकील अदालत में मौजूद नहीं था और जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अदालत से जमानत याचिकाओं पर जवाब देने के लिए समय देने की मांग की।

एनसीबी इस साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल के संबंध में जांच कर रही है । मादक पदार्थ के एक तस्कर से पूछताछ के दौरान भारती सिंह और उनके पति का नाम सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह