लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:05 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने घर से गांजा बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया है।

अदालत इनकी जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगी। एनसीबी ने शनिवार को भारती को गिरफ्तार किया था और रविवार सुबह इनके पति की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद रविवार दोपहर में दंपति को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

एनसीबी के अभियोजक अतुल सारपांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के शीघ्र बाद दंपति ने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दायर की। मजिस्ट्रेट की अदालत सोमवार 23 नवंबर को इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और इस दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एनसीबी की एक विज्ञप्ति में पहले बताया गया था, ‘‘ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।’’

ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत "छोटी मात्रा" है।

एक हजार ग्राम गांजे तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किलोग्राम या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह का नाम एक मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।"

भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं।

एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित सेवन की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos