लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने के लिए एक साथ आएं : दलाई लामा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:11 IST

Open in App

धर्मशाला, 26 मई तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा कि कोविड-19 सहित अन्य वैश्विक खतरों से निपटने के लिए लोगों को एकसाथ आना चाहिए।

लामा ने बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध धर्म के लोगों से एक संदेश में कहा कि एक-दूसरे के प्रति सम्माने की भावना और उनके कल्याण को लेकर चिंतित होने से, व्यक्ति खुद को केन्द्र में रखने की अपनी आदत को कम कर सकता है, जो कि कई समस्याओं का स्रोत है।

लामा ने बुधवार को एक संदेश में कहा, ‘‘ मैंने बचपन में बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ना शुरू किया था और अब 86 वर्ष का होने पर भी, मेरे पढ़ने की प्रक्रिया जारी है। भले ही बुद्ध के समय से हमारी दुनिया काफी हद तक बदल गई है लेकिन उनकी शिक्षा का सार आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना 2,600 साल पहले था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आइए हम सभी वैश्विक महामारी कोविड-19, सहित हमारे समक्ष मौजूद विश्व चुनौतियों से निपटने के लिए एकसाथ आएं और जो भी कर सकते हैं वह करें।’’

उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षा अनिवार्य रूप से न केवल लोगों के किसी समूह या किसी देश के लिए बल्कि सभी संवेदनशील प्राणियों के लिए है।

आध्यात्मिक नेता ने कहा, ‘‘ लोग अपनी क्षमता और इच्छा के अनुसर इस मार्ग का अनुसरण कर सकते हैं।’’

उन्होंने हर जगह बौद्ध धर्म के लोगों को यह पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया कि शिक्षा को अपने जीवन में लागू करने में सक्षम होने का वास्तव में क्या अर्थ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें सुनना और पढ़ना, जो आपने सुना और पढ़ा है उसके बारे में सोचना और खुद को इसकी गहराई से परिचित करना शामिल है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि बुद्ध की सलाह थी कि दूसरों को नुकसान न पहुंचएं और हर संभव तरीके से उनकी हमेशा मदद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां