लाइव न्यूज़ :

आतंकियों के बिछाए जाल में ऐसे फंस गए सैन्यकर्मी, शहादत देकर बचाई नागरिकों की जान, जानें हंदवाड़ा एनकाउंटर के बारे में सबकुछ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 3, 2020 10:49 IST

उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा दो आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हंदवाड़ा के छंज मुल्‍ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। उत्तरी कश्मीर में मुठभेड़ में कर्नल, मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

जम्‍मू: कश्‍मीर के हंडवाड़ा के छंजमुल्‍ला गांव में सेना के एक कर्नल रैंक तथा मेजर रैंक के अधिकारी समेत पांच जवान उस समय शहीद हो गए जब वे उस मकान में धोखे से फंस गए थे जहां आतंकी छुपे हुए थे। इस मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे जा चुके हैं तथा अभी तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के छंज मुल्‍ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है।

शहादत पाने वालों में 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, इसी बटालियन के मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश तथा जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के सब इंस्‍पेक्‍टर शकील काजी भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं। फिलहाल फायरिंग रूक गई है, सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गाड़ियों की मूवमेंट पर रोक लगा दी है। 

यह मुठभेड़ हंदवाड़ा के छंजमुला गांव में चल रही थी । संबंधित अधिकारियों ने बताया कि लश्कर के आतंकियों का एक दल बीते कुछ दिनों से राजवार के जंगलों में देखा जा रहा था। इनमें लश्कर का नामी डिवीजनल कमांडर हैदर भी बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हैदर एलओसी पार से आने वाले आतंकियों के एक नए दस्ते को लेने अपने साथियों संग आया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने इस तथ्य की पुष्टि नहीं की है। 

यह मुठभेड़ शनिवार शाम से चल रही थी। देर रात मुठभेड़ में सेना के दो अफसरों समेत सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए थे। इनका टीम से संपर्क कट गया था। आपको बता दें कि कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के 20 घंटे बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इससे पहले करीब दो बार आतंकी जंगल क्षेत्र की ओर भाग खड़े हुए थे।  पुलिस के अनुसार हंदवाड़ा के छंज मुल्‍ला में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकी घटनास्थल से फरार न हो जाएं, इसके लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। रिहायशी इलाका होने के चलते सुरक्षाबल एहतियात के साथ कार्रवाई कर रहे थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह