लाइव न्यूज़ :

कर्नल बैंसला ने की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात, मांगों पर बनी सहमति

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:31 IST

Open in App

जयपुर, 11 नवंबर आरक्षण सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ बैठक हुई जिसमें छह बिंदुओं पर सहमति बन गयी। इससे गुर्जरों के 11 दिन से चल रहे आंदोलन के समाप्त होने की संभावना है हालांकि गुर्जर नेताओं के अनुसार इसका फैसला आंदोलन स्थल पर ही किया जाएगा।

समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बैठक के बाद यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। गुर्जर नेताओं का कहना है कि आंदोलन समाप्त करने का फैसला बयाना के पीलूपुरा कस्बे में जाकर किया जाएगा जहां गुर्जर समाज के लोग आंदोलन के तहत रेल पटरियों पर बैठे हैं।

गुर्जर नेता विजय बैंसला ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ''राज्य सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनी है। हमें भरोसा है कि सरकार समझौते पर काम करेगी। हालांकि आंदोलन समाप्त करने के बारे में फैसला पीलूपुरा में आंदोलन स्थल पर किया जाएगा।''

वहीं, गुर्जरों का आंदोलन बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरी में बैठे हैं। इनकी मांगों में समझौते और चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार बैकलॉग रिक्तियों को अधिसूचित करना, सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में पांच प्रतिशत आरक्षण व आरक्षण को संविधान की नौंवीं अनुसूची में शामिल करवाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे