लाइव न्यूज़ :

मथुरा में छत से गिरा कोलंबियाई नागरिक, मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:41 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 16 मई जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित राधाकुंड कस्बे में प्रवास कर रहे 43 वर्षीय कोलंबियाई नागरिक की रविवार को छत से नीचे गिरने की वजह से मृत्यु हो गई। पुलिस ने उसके देश के दिल्ली स्थित दूतावास को सूचना भेज दी है।

थाना प्रभारी प्रदीप चैधरी ने बताया, राधाकुंड के युगल कुटीर आश्रम में पिछले पांच माह से प्रवास कर रहे दक्षिण अमेरिका देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा निवासी ओमर येलांडा की रविवार शाम योग करते समय छत से नीचे गिरने की वजह से मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसी आश्रम में रह रही एक मैक्सिकन महिला ने इस घटना की जानकारी आश्रम संचालक शिवदास को दी। शिवदास ने गंभीर रूप से घायल ओमर येलांडा को वृन्दावन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मथुरा के सिटी अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सिटी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने येलांडा को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, तब शिवदास ने इसकी सूचना थाना गोवर्धन पुलिस और एलआईयू को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया लेकिन उक्त महिला पोस्टमॉर्टम नहीं कराने पर अड़ी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला बिना पोस्टमॉर्टम शव का हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करना चाहती है।

थानाध्यक्ष के मुताबिक कोलंबियाई दूतावास और मृतक के निकट संबंधी से लिखित निर्देश मिलने के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की अनुमति देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र