लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु पुलिस के दो निरीक्षकों एवं वेश्याघर संचालकों के बीच मिलीभगत का पता चला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:56 IST

Open in App

चेन्नई (तमिलनाडु), 16 नवंबर वेश्याघर चलाने वालों से ‘मौद्रिक लाभ’ लेने को लेकर यहां दो पुलिस निरीक्षकों के विरूद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने एक बयान में बताया कि दोनों ने 2018 में अनैतिक हरकत विरोधी इकाई में काम करने के दौरान कुछ लोगों को कथित रूप से वेश्याघर चलाने दिया एवं बदले में ‘‘उनसे मौद्रिक लाभ अर्जित’’ किया।

इन दोनों निरीक्षकों के परिसरों की तलाशी ली गयी है। दोनों अब यहां अलग-अलग थानों में अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न पदों पर आसीन हैं।

पुलिस ने कहा कि दोनों के विरूद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र