लाइव न्यूज़ :

ट्रक और चौपहिया वाहन के बीच टक्कर, चार की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 11:40 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र) 14 फरवरी आजमगढ़ जिले में गोरखपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर बगहीदाड़ के समीप शनिवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को लेकर जा रहे एक चौपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक (सगड़ी) अजय यादव ने बताया कि मजदूर एक चौपहिया वाहन में सवार होकर गोरखपुर से वाराणसी जा रहे थे, तभी जीयनपुर कोतवाली में बगहीदाड़ के समीप देवरिया जा रहा बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने चौपहिया वाहन को सामने से टक्कर मार दी।

यादव ने बताया कि तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां एक और घायल मजदूर की मौत हो गयी। चिकित्सकों ने अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में ट्रक चालक विपिन चौहान, सुक्खू मिस्त्री और रमेश शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल