लाइव न्यूज़ :

कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए आठ नामों की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के पद पर नियुक्ति के लिए केंद्र को आठ नामों की सिफारिश की है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कि आठ नामों में कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल भी शामिल हैं, जिन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

सूत्रों ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की है कि त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अकील कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के अलावा, कलकत्ता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय, गुजरात और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों को नए मुख्य न्यायाधीश मिलेंगे।

प्रधान न्यायाधीश के अलावा, उच्च न्यायालयों में नियुक्ति से संबंधित तीन सदस्यीय कॉलेजियम में न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि कॉलेजियम ने पांच मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के 28 अन्य न्यायाधीशों को दूसरे उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित करने की सिफारिश करने का फैसला किया है।

एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘'उच्च न्यायालयों में बड़े फेरबदल और मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति पर फैसला सघन बैठकों के बाद हुआ है।’’ साथ ही कहा कि इस संबंध में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैठकें हुईं। सूत्र ने कहा कि न्यायाधीशों के नाम और ब्योरे के संबंध में कॉलेजियम के फैसले अभी तक शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि न्यायमूर्ति कुरैशी के अलावा, कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती को त्रिपुरा उच्च न्यायालय और मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमद्दर को सिक्किम उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बिंदल के अलावा न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार मिश्रा, रितु राज अवस्थी, सतीश चंद्र शर्मा, रंजीत वी मोरे, अरविंद कुमार और आर वी मलीमथ को अलग-अलग उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी के नामों की सिफारिश क्रमश: कलकत्ता, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में की गई है। इसी तरह, तेलंगाना, मेघालय, गुजरात और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने के लिए न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, रंजीत वी मोरे, अरविंद कुमार और आर वी मलीमथ के नामों की सिफारिश की गई है।

देश भर के 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए एक बार में 68 नामों की सिफारिश करने के ऐतिहासिक फैसले के बाद कॉलेजियम द्वारा ये सिफारिशें की गई हैं। हाल में कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को 10 नामों की सिफारिश की थी।

हाल में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के हाल के एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश द्वारा दिए गए बयान के मद्देनजर ये सिफारिशें महत्वपूर्ण हैं कि उच्च न्यायपालिका में रिक्तियों के मुद्दे को ‘‘तत्काल आधार’’ पर भरने का प्रयास किया जा रहा है। शीर्ष अदालत में एक बार में नौ नियुक्तियों का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति रमण ने कहा था, ‘‘इसी तरह, अगर मैं गलत नहीं हूं, तो मेरे पदभार संभालने के बाद कॉलेजियम द्वारा विभिन्न उच्च न्यायालयों के लिए 82 नामों की सिफारिश की गई है।’’

देश के 25 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के कुल 1080 पद स्वीकृत हैं। इससे पहले 17 अगस्त को एक ऐतिहासिक फैसले में, प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने तीन महिलाओं सहित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए नौ नामों की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल