लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति को कोलेजियम ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीवी संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता में 16 दिसंबर 2020 को कोलेजियम की हुई बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और इस आशय की जानकारी सोमवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति कुमार का जन्म 14 अगस्त 1963 में हुआ था और वह वर्ष 2000 से 2003 तक आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी अभियोजक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

न्यायमूर्ति कुमार 8 अगस्त 2008 को उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 20 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाला।

उन्होंने 14 अक्टूबर 2019 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद का कार्यभार संभाला।

उल्लेखनीय है कि पांच न्यायाधीशों के कोलेजियम में न्यायमूर्ति बोबड़े के अलावा न्यायमूर्ति एनबी रमन, न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया