लाइव न्यूज़ :

केरल में एक साल से अधिक समय तक बंद रहने के बाद कॉलेज खुले

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:49 IST

Open in App

कोच्चि, चार अक्टूबर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रोटोकॉल के तहत डेढ़ साल तक बंद रहने के बाद केरल में सोमवार को कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान दोबारा खुले और छात्र परिसरों में पहुंचे ।

स्नातक के अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर की कक्षायें आज से शुरू हुयी जबकि शेष कक्षायें 18 अक्टूबर से शुरू होंगी ।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुये परिसर में प्रवेश करने से पहले छात्रों के तापमान की जांच की गयी और उन्हें सेनेटाइजर दिया गया ।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कॉलेज पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को कम से कम टीके की एक खुराक लग चुकी हो ।

उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू तिरूवनंतपुरम के निकट वझुताकौड में सरकारी महिला कॉलेज गये और छात्राओं से बातचीत की ।

मंत्री ने मीडिया को बताया, ‘‘स्वैच्छिक संगठनों, छात्र एवं युवा संगठनों के साथ मिल कर हमने सभी कक्षों को सेनेटाइज किया है ।’’

मंत्री ने कहा कि उन कॉलेजों में जहां कक्षाएं छोटी हैं, वहां छात्रों को दो बैच में करने और उसके आधार पर कक्षा संचालित करने के उपाय किये जा रहे हैं ।

बिंदू ने कहा कि हम आज के परिदृश्य में ऑनलाइन कक्षाओं को बंद नहीं कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि समाज धीरे-धीरे शिक्षा के ‘‘मिश्रित मोड’’की ओर बढ़ रहा है।

मंत्री ने कहा कि सरकार लैंगिक न्याय और समानता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कॉलेजों में छात्रों के लिए परामर्श की व्यवस्था करेगी।

पाला में हाल ही में 21 साल की एक लड़की की उसके प्रेमी द्वारा हत्या किए जाने की घटना का जिक्र करते हुये मंत्री ने कहा, ‘‘जब एक लड़की ‘मना’ करती है, तो इसे स्वीकार करने के लिए मानसिक परिपक्वता दिखानी चाहिए । हमारे लड़कों को उस स्तर की मानसिक परिपक्वता का परिचय देना चाहिये।’’

लंबे अंतराल के बाद कॉलेज का पहला दिन छात्रों और शिक्षकों के लिए मिली जुली भावनाओं वाला रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos