लाइव न्यूज़ :

कॉलेजों को पात्र विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए निर्देश दिया गया: तमिलनाडु स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:38 IST

Open in App

चेन्नई, 12 दिसंबर तमिलनाडु के चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने रविवार को कहा कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को कोविड रोधी टीका लगाया जाए, ताकि वे ऑफलाइन कक्षाओं में हिस्सा ले सकें।

अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मंत्री का यह बयान आया है।

सुब्रमण्यम ने कहा, “सभी (कॉलेज) विभाग प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पात्र छात्र चाहे इंजीनियरिंग, कला और विज्ञान या पशु चिकित्सा, मेडिकल कॉलेजों में हों, उनका टीकाकरण कराया जाए।”

सुब्रमण्यम यहां पास में महाबलीपुरम में रोटरी इंटरनेशनल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के 674 नए मरीज़ मिले हैं और 13 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 27,35,389 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 36,612 पहुंच गई है।

उसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 708 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद अब तक 26,91,054 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। तमिलनाडु में 7,723 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

राजधानी चेन्नई में 116 नए मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?