लाइव न्यूज़ :

सूरत में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, इमारत की छत से फेंका

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:27 IST

Open in App

सूरत, 11 दिसंबर गुजरात के सूरत शहर में 18 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद उसे पार्ले प्वाइंट स्थित एक इमारत की छत से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता पार्ले प्वांइट क्षेत्र की सड़क पर बेहोश पड़ी थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। यह घटना बुधवार रात की है और पार्ले प्वांइट चार से पांच मंजिला आवासीय इमारत से घिरा है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तीन) विधि चौधरी ने बताया, ‘‘ किसी ने नियंत्रण कक्ष में लड़की के बारे में पुलिस को सूचना दी कि वह पार्ले प्वांइट क्षेत्र में अचेत पड़ी हुई है। पीड़िता घायल थी और उसके शरीर से खून बह रहा था तो उसे पहले अस्पताल में भर्ती किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म होने और उसे इस क्षेत्र की एक इमारत की छत से फेंके जाने का पता लगा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम में सूरत पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

लिम्बायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक टेम्पो चालक की बेटी है और वह बुधवार सुबह में गोदादारा क्षेत्र स्थित अपने घर से शहर के वेसु क्षेत्र में स्थित कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन जब शाम तक भी घर नहीं लौटी और फोन करने पर भी उसकी ओर से जवाब नहीं मिलने तो पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया