मध्यप्रदेशः भारत माता की आरती की अनुमति न मिलने पर सेंट मेरी कॉलेज पर ABVP का भारी हंगामा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 4, 2018 15:07 IST2018-01-04T14:53:30+5:302018-01-04T15:07:59+5:30

विदिशा के पीतल मिल इलाके में सेंट मेरी कॉलेज पर भारी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता भारत माता की आरती करना चाहते थे।

College denied permission to ABVP workers for aarti of Bharat Mata in Vidisha | मध्यप्रदेशः भारत माता की आरती की अनुमति न मिलने पर सेंट मेरी कॉलेज पर ABVP का भारी हंगामा 

मध्यप्रदेशः भारत माता की आरती की अनुमति न मिलने पर सेंट मेरी कॉलेज पर ABVP का भारी हंगामा 

मध्यप्रदेश के विदिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उस समय हंगामा काट दिया जब उन्हें सेंट मेरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने के लिए रोक दिया गया। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता आरती करने को लेकर अड़ गए। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि पीतल मिल इलाके में सेंट मेरी कॉलेज पर भारी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता पहुंच गए और कॉलेज परिसर में भारत माता की आरती करना चाह रहे थे, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और अपनी आरती करने को लेकर अड़ गए। 



मौके पर पहुंची पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कॉलेज में घुसने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार झड़प और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कार्यकर्ता कॉलेज के पास एक मंदिर में आरती कर सकते हैं।

Web Title: College denied permission to ABVP workers for aarti of Bharat Mata in Vidisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे