लाइव न्यूज़ :

सड़क से कार्यस्थल तक महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान का एहसास कराना सामूहिक जिम्मेदारी: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सड़क से लेकर कार्यस्थल तक महिलाओं में सुरक्षा व सम्मान का एहसास सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन, पुलिस, न्यायिक व्यवस्था के साथ ही हर नागरिक को अपनी पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।

आजादी के 75वें सालगिरह के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे अब लड़कियों के लिए भी खोले जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें (महिलाओं को) समान अवसर मिले और वह सड़क से लेकर कार्यस्थल तक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। इसके लिए देश के प्रशासन, पुलिस, न्यायिक व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभानी होगी।’’

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे हों या ओलपिंक का पदक देश की बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं और वह अपनी जगह बनाने को आतुर हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान को मज़बूत करने की दिशा में देश की बेटियां अब सैनिक स्कूलों में भी अध्ययन कर पाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वह भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं। उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया था। अब सरकार ने तय किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को देश की बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा’’

ज्ञात हो कि देश में इस समय 33 सैनिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं।

सैनिक स्कूलों का संचालन सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा किया जाता है जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आती है। सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं