उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार (2 सितंबर) रात चार मंजिला एक इमारत ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इमारत ढहने से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने की सूचना रात 11.29 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
बता दें कि यह हादसा ऐसे समय पर हुआ जब सभी सो रहे थे। इमारत गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची एनडीआएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई। वहीं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।