Cough Syrup: 9 बच्चों की मौत, मप्र सरकार ने 'कोल्ड्रिफ' सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2025 15:26 IST2025-10-04T15:26:30+5:302025-10-04T15:26:51+5:30
Coldrif Syrup: मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा जिले में सात सितंबर से संदिग्ध गुर्दा संक्रमण के कारण नौ बच्चों की मौत के बाद शनिवार को ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

Cough Syrup: 9 बच्चों की मौत, मप्र सरकार ने 'कोल्ड्रिफ' सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया
Coldrif Syrup: मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा जिले में सात सितंबर से संदिग्ध गुर्दा संक्रमण के कारण नौ बच्चों की मौत के बाद शनिवार को ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण बच्चों की मौत बेहद दुखद है। इस सिरप की बिक्री पूरे मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित कर दी गई है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह सिरप कांचीपुरम की एक फैक्टरी में बनाया गया था और घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया है।
9 बच्चों की मौत के बाद Coldrif कफ सिरप की बिक्री MP में बैन #chindwara#viralvideo#coldrif#cmmohanyadav#viralvideo#mpnewspic.twitter.com/2YqsKL92Bl
— The लपेटा (@thelapeta) October 4, 2025
मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई और कड़ी कार्रवाई की गई है तथा बच्चों की दुखद मौतों के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई जारी है। यादव ने कहा कि मामले की जांच के लिए राज्य स्तर पर भी एक टीम गठित की गई है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सात सितंबर से अब तक संदिग्ध गुर्दा संक्रमण के कारण नौ बच्चों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में, छिंदवाड़ा और नागपुर में 13 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
बच्चों के सिरप में कूलेंट वाले केमिकल का कंटेंट: इससे किडनी-दिमाग पर बुरा असर, इन सॉल्वेंट का इस्तेमाल गैरकानूनी; छिंदवाड़ा में 7वें बच्चे की मौत#MadhyaPradesh#coughsyruphttps://t.co/G5w1YAILxgpic.twitter.com/gT6PkE9H78
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) October 3, 2025