लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, पहलगाम और कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:41 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 नवंबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान भी रहा।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी पारा शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड शहर में तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो