महाराष्ट्र के नागपुर में ठंड का कहर, विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर

By भाषा | Updated: December 20, 2021 14:53 IST2021-12-20T14:53:12+5:302021-12-20T14:53:12+5:30

Cold weather in Maharashtra's Nagpur, the coldest city in Vidarbha region | महाराष्ट्र के नागपुर में ठंड का कहर, विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर

महाराष्ट्र के नागपुर में ठंड का कहर, विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर

नागपुर (महाराष्ट्र), 20 दिसंबर महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को मौसम बेहद सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र (आरएमसी) ने यह जानकारी दी।

आरएमसी की वैज्ञानिक भावना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार तथा मंगलवार को विदर्भ क्षेत्र में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक इतना ही रहेगा और 23 दिसंबर के बाद से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

नागपुर के अलावा, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी ठंड का प्रकोप रहा।

आरएमसी के अनुसार, अमरावती में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, गोंदिया में 8.2 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में नौ डिग्री सेल्सियस, ब्रह्मपुरी में 10 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 10.5 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 11.3 डिग्री सेल्सियस, चंद्रपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, गढ़चिरौली में 11.6 डिग्री सेल्सियस और यवतमाल में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold weather in Maharashtra's Nagpur, the coldest city in Vidarbha region

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे