उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:12 IST2021-01-29T17:12:56+5:302021-01-29T17:12:56+5:30

Cold weather continues in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी

लखनऊ, 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्के से घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गयी। वहीं बरेली मंडल में रात के तापमान में गिरावट देखी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold weather continues in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे