लाइव न्यूज़ :

पंजाब हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 12:41 IST

Open in App

चंडीगढ़,10 जनवरी पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा, वहीं कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5, 7 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल, रोहतक ,भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 7.2, 8.6 और 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 8 और 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक है।

वहीं पठानकोट, आदमपुर, हल्वारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश:10.6, 9, 8.5, 9.3, 5.4 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, फरीदकोट और करनाल सहित अन्य स्थानों में सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?