पंजाब, हरियाण में ठंड का प्रकोप बरकरार

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:47 IST2021-01-09T15:47:44+5:302021-01-09T15:47:44+5:30

Cold weather continues in Punjab, Haryana | पंजाब, हरियाण में ठंड का प्रकोप बरकरार

पंजाब, हरियाण में ठंड का प्रकोप बरकरार

चंडीगढ़, नौ जनवरी पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा, हालांकि, इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

पठानकोट, आदमपुर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6 डिग्री, 8.7 डिग्री, 6.3 डिग्री, 7.5 डिग्री और 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 9.6 डिग्री, 7.2 डिग्री और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.5 डिग्री, 10.8 डिग्री, 8.8 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना और सिरसा में कोहरा छाया रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold weather continues in Punjab, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे