लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

इस बीच, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में कार्य करता है, वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता