पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, कई जगह छाया रहा घना कोहरा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:17 IST2020-12-30T13:17:33+5:302020-12-30T13:17:33+5:30

Cold weather conditions continue in Punjab, Haryana, dense fog prevails in many places | पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, कई जगह छाया रहा घना कोहरा

पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, कई जगह छाया रहा घना कोहरा

चंडीगढ़, 30 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

दोनों राज्यों में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त ठंड की चपेट में रहे बठिंडा, फरीदकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस, 2.3 डिग्री सेल्सियस और 2.9 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, लुधियाना, पठानकोट और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.1 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में तापमान 4.6 डिग्री सल्सियस था।

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबाला और करनाल में भी रात में काफी ठिठुरन रही। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक को छोड़कर दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold weather conditions continue in Punjab, Haryana, dense fog prevails in many places

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे