कोहरे ने रोकी रेलवे की रफ्तार- 18 ट्रेनें हुईं रद्द और 50 हैं लेट

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2018 11:07 IST2018-01-08T10:52:05+5:302018-01-08T11:07:21+5:30

कई जगहों पर धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं।

cold wave in North India, Due to fog in Delhi 18 trains cancelled, 50 late | कोहरे ने रोकी रेलवे की रफ्तार- 18 ट्रेनें हुईं रद्द और 50 हैं लेट

कोहरे ने रोकी रेलवे की रफ्तार- 18 ट्रेनें हुईं रद्द और 50 हैं लेट

उत्तरी भारत में ठंड का कहर अब भी बरकरार है। दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी 800 मीटर रही और नमी का स्तर 97 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहने की संभावना  है।

दिल्ली में धुंध के कारण 18 ट्रेनें रद्द, 50 लेट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 50 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 8 के समय में फेरबदल किया गया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से तापमान गिरा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने तापमान में गिरावट लाने के साथ ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर सहित उत्तर भारत में बढ़ी ठंड का असर मध्य प्रदेश पर भी हो रहा है। सोमवार को मौसम साफ होने के साथ धूप खिली है, मगर हवाओं में घुली ठंडक ठिठुरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने राज्य के तापमान में गिरावट लाई है, साथ ही कई स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई है। राज्य में हवाओं से तापमान में गिरावट आया है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.5 डिग्री, ग्वालियर का 3.1 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 23.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

(With Agency Inputs)

Web Title: cold wave in North India, Due to fog in Delhi 18 trains cancelled, 50 late

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे