दिल्ली में फिर चल सकती है शीत लहर

By भाषा | Updated: January 25, 2021 10:39 IST2021-01-25T10:39:10+5:302021-01-25T10:39:10+5:30

Cold wave may prevail in Delhi again | दिल्ली में फिर चल सकती है शीत लहर

दिल्ली में फिर चल सकती है शीत लहर

नयी दिल्ली, 25 फरवरी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है तथा यहां फिर शीत लहर चल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बफीर्ली हवाओं से तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शहर में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने का अनुमान है।’’

आईएमडी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीषण शीत लहर की घोषणा कर देता है।

न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस महीने में अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave may prevail in Delhi again

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे