पंजाब और हरियाणा में शीतलहर तेज हुई, आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़का

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:31 IST2020-12-19T15:31:05+5:302020-12-19T15:31:05+5:30

Cold wave intensifies in Punjab and Haryana, mercury dips below minus 1.9 degrees Celsius in Adampur | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर तेज हुई, आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़का

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर तेज हुई, आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़का

चंडीगढ़, 19 दिसंबर आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

विभाग के अनुसार पंजाब में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और हलवाड़ा में यह 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय।

फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.0, 2.2, 2.6, 2.8, 4 और 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2, 3.8, 3.9 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave intensifies in Punjab and Haryana, mercury dips below minus 1.9 degrees Celsius in Adampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे