पंजाब और हरियाणा में शीतलहर, आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:06 IST2021-01-28T16:06:30+5:302021-01-28T16:06:30+5:30

Cold wave in Punjab and Haryana, Adampur temperatures reached one degree Celsius | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर, आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर, आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा

चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब और हरियाणा में ठंड तथा शीतलहर का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को आदमपुर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे रहा।

पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही बठिंडा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 2.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.6 डिग्री सेल्सियस तथा हलवाड़ा में 2.4 सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस, और करनाल में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के सिरसा, रोहतक, भिवानी और अंबाला में भी ठंड का प्रकोप जारी है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता में कमी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave in Punjab and Haryana, Adampur temperatures reached one degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे