मप्र में शीत लहर, उमरिया में सबसे कम तीन डिग्री तापमान

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:58 IST2020-12-19T19:58:47+5:302020-12-19T19:58:47+5:30

Cold wave in MP, Umaria's lowest three degree temperature | मप्र में शीत लहर, उमरिया में सबसे कम तीन डिग्री तापमान

मप्र में शीत लहर, उमरिया में सबसे कम तीन डिग्री तापमान

भोपाल, 19 दिसंबर मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों में पिछले 24 घंटे से शीत लहर चल रही है। इनमें से कई स्थानों पर रविवार सुबह तक सर्द मौसम बना रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने शनिवार को बताया कि ग्वालियर, चंबल और शहडोल के साथ ही रीवा, सतना, सागर और छतरपुर में कुछ स्थानों पर रविवार सुबह तक शीत लहर चलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश के 30 में से नौ मौसम केंद्रों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक समाप्त 24 घंटे की अवधि में तीन डिग्री सेल्सियस (उमरिया में) से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया। कई केंद्रों पर न्यूनतम तापमान तीन से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’

मिश्रा ने कहा कि ये स्थितियां एक सप्ताह तक बनी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave in MP, Umaria's lowest three degree temperature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे