लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से शीत लहर की चपेट में

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को कड़ाके सर्दी जारी रही एवं कोहरा भी छाया रहा। वहीं कश्मीर और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

ओडिशा लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में रहा जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि समूची घाटी में मौसम शुष्क और सर्द रहा। रात का पारा शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक सर्द और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए चार डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश में सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा और पंजाब में बुधवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और हिसार, आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके साथ ही अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.1 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 4.3 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 3.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 3.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है और राज्य में सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां बीती मंगलवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह, चुरू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 5.7 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ओडिशा में कंधमाल जिले का फुलबानी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण