लाइव न्यूज़ :

मप्र के बड़े हिस्से में शीतलहर, सबसे कम तापमान खजुराहो में

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:56 IST

Open in App

भोपाल, 28 जनवरी मध्य प्रदेश का बड़ा भाग शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश में सबसे कम तापमान लोकप्रिय पर्यटन स्थल खजुराहो में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारत मौसम केन्द्र (आईएमडी), भोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि छतरपुर और दतिया जिलों में शुक्रवार सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश के 24 स्थानों पर पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान तीन से दस डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार सुबह तक रायसेन, उमरिया, टीकमगढ़ और सागर जिलों के अलावा रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर चलने की संभावना है। वही इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित दस जिलों में बृहस्पतिवार को सर्द दिन होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि छतरपुर, बालाघाट, रीवा, सतना और ग्वालियर के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार सुबह तक हल्का या मध्यम कोहरा छा सकता है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जी डी मिश्रा ने बताया कि धार और खजुराहो में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि गुना, रतलाम, रायसेन, सागर, सतना, सीधी और टीकमगढ़ जिलों में भी पिछले 24 घंटे में अच्छी ठंड रही।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश स्थित आईएमडी के 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन से दस डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया । सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

एक अन्य वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार की सुबह बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि ठंड धीरे-धीरे कम होने लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र