दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 11:03 IST2021-01-28T11:03:18+5:302021-01-28T11:03:18+5:30

Cold wave in Delhi, minimum temperature reached 3.8 degree Celsius | दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 28 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी बृहस्पतिवार को शीत लहर की चपेट में आ गई। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्द, शुष्क पश्चिमी हवाओं के मैदानी इलाकों में बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

शहर मंगलवार को भी शहर शीत लहर की चपेट में ही था, क्योंकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी शहर में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave in Delhi, minimum temperature reached 3.8 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे