पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:01 IST2020-12-21T15:01:48+5:302020-12-21T15:01:48+5:30

Cold wave continues in Punjab, Haryana, minimum temperature in Adampur 3.2 degree Celsius | पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस

पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़, 21 दिसम्बर पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीत लहर की स्थिति सोमवार को भी जारी रही। आदमपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर में भी ठंड का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः चार डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस और 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

लुधियाना और पटियाला में सर्द मौसम की स्थिति बनी रही और यहां तापमान क्रमशः 5.7 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में 3.3 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

करनाल में 5.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और भिवानी में 5.8 डिग्री सेल्सियस और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, करनाल और अंबाला में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold wave continues in Punjab, Haryana, minimum temperature in Adampur 3.2 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे