श्रीनगर घाटी में बढ़ी ठंड

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:41 IST2021-11-29T11:41:09+5:302021-11-29T11:41:09+5:30

Cold rises in Srinagar Valley | श्रीनगर घाटी में बढ़ी ठंड

श्रीनगर घाटी में बढ़ी ठंड

श्रीनगर, 29 नवंबर कश्मीर घाटी में रात के समय अधिकतर जगहों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के साथ ही इलाके में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां शनिवार की रात तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।

घाटी में सर्दियां, भीषण ठंड के मौसम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो जाती हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होता है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold rises in Srinagar Valley

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे