लाइव न्यूज़ :

कोलकाता समेत बंगाल के अन्य इलाकों में ठंड बढ़ी, दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:56 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर उत्तर भारत के अन्य इलाकों की तरह पश्चिम बंगाल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

कोलकाता में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दार्जिलिंग में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में कोलकाता में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

कोलकाता का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 22.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में श्रीनिकेतन सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, पुरुलिया (7.5), पानागढ़ (7.6), कलाईकुंडा (7.5), सिलीगुड़ी (8.6), वर्धमान (8.6), कूचबिहार (9.3) और दीघा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं