कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:12 IST2021-11-16T15:12:32+5:302021-11-16T15:12:32+5:30

Cold rises in Kashmir valley, minimum temperature in Pahalgam is minus 4.7 degree Celsius | कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

श्रीनगर,16 नवंबर श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज करने के साथ यहां मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोकरनाग, घाटी में एक मात्र ऐसा मौसम केंद्र है जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम, कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग पयर्टक स्थल पर न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश द्वार समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold rises in Kashmir valley, minimum temperature in Pahalgam is minus 4.7 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे