दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 11:00 IST2021-12-16T11:00:29+5:302021-12-16T11:00:29+5:30

Cold morning in Delhi, minimum temperature was 8.7 degree Celsius | दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और शाम या रात के समय बेहद हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 363 था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold morning in Delhi, minimum temperature was 8.7 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे