लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी, दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई

By भाषा | Updated: December 20, 2019 06:10 IST

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और हिमपात का अंदेशा जताया है। किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

Open in App

उत्तर भारत में बृहस्पतिवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में गुरुवार को बादल छाए रहे और मौसम सूखा रहा। लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया । यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और हिमपात का अंदेशा जताया है। किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मनाली में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा। कुफरी में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला और डलहौजी में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि सोलन में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 2.1 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर सुबह दृश्यता कम रही। शीत लहर के आगमन के साथ ही हिसार में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री और करनाल में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक और भिवानी में भी क्रमश: 5.6 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस पर लोगों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव किया।

पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम है जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना (7), गुरदासपुर (6.4), हलवाड़ा (6.1), फरीदकोट (6) और आदमपुर (6.2) भी शीत लहर की चपेट में रहे। अमृतसर और पठानकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 डिग्री सेल्सियस और 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में टोंक के वनस्थली में 4.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही। पिलानी में तापमान 4.7 डिग्री से . दर्ज किया गया और भीलवाड़ा और चुरू में लोग 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कंपकपाते रहे। सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर और जयपुर में रात का तापमान क्रमश: 5.8 डिग्री, 6 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4, 10 और 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जतायी है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में रात भर मौसम शुष्क और ठंडा बना रहा लेकिन घने बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में एक से 13 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि देखी गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जम्मू और कश्मीर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दिसंबर अंत तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।’’ अधिकारी ने कहा कि शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ द्रास लद्दाख का सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारी के अनुसार 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बुधवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जिसके बाद जम्मू में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद भी न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

जम्मू क्षेत्र में रामबन के बनिहाल और डोडा के भद्रवाह जिले में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 2.2 और शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी तीर्थस्थल जाने के लिए बेस कैंप कटरा में रात में तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भाषा शुभांशि नरेश नरेश

 

टॅग्स :दिल्लीविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे