पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड
By भाषा | Updated: February 1, 2021 13:55 IST2021-02-01T13:55:57+5:302021-02-01T13:55:57+5:30

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड
चंडीगढ़, एक फरवरी पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ ही सोमवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि राज्य के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में छह डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा में पांच डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.9 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 5.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 4.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में पांच डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।