पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 14:12 IST2021-01-11T14:12:02+5:302021-01-11T14:12:02+5:30

Cold havoc continues in Punjab and Haryana | पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

चंडीगढ़, 11 जनवरी पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यनूतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक तक क्रमश: 7.2, 7.9 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 9.4, 8.3, 6.3, 6.8, 7 और 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.5, 5.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़, अंबाला, हिरसार, सिरसा और पटियाला सहित कई शहरों में सुबह कोहरे की घनी परत भी छाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold havoc continues in Punjab and Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे