दिल्ली में आज ‘ठंडा दिन’, अधिकतम तापमान अब तक का सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:18 IST2020-12-17T22:18:49+5:302020-12-17T22:18:49+5:30

'Cold day' in Delhi today, maximum temperature so far to 15.2 degree Celsius | दिल्ली में आज ‘ठंडा दिन’, अधिकतम तापमान अब तक का सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में आज ‘ठंडा दिन’, अधिकतम तापमान अब तक का सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार ‘ठंडा दिन’ रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

‘‘ठंडा दिन’’ उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया क्योंकि पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।

आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो।

उन्होंने कहा,‘‘ दिल्ली जैसे छोटे इलाके के लिए शीत लहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं। ’’

शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Cold day' in Delhi today, maximum temperature so far to 15.2 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे