लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में ठंड बरकरार, घाटी में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:12 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 नवंबर कश्मीर में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताह भर मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में शनिवार रात को पारा शून्य से नीचे चला गया और न्यूनतम तापमान ज्यादातर स्थानों पर इस मौसम के लिए सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने आगामी सप्ताह में मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 24 नवंबर को उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के हिमपात की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां