लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में ठंड बरकरार, श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 नवंबर कश्मीर घाटी में ठंड के लौटने के कारण ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान रविवार को गिर गया और पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर के अलावा घाटी के सभी हिस्सों में पिछली रात पारा गिर गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तापमान पिछली रात शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला शहर में स्थित गुलमर्ग रिजॉर्ट में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री से. नीचे चला गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम कार्यालय ने बताया कि मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन तीन दिसंबर तक ठंड रहेगी। घाटी में अत्यधिक ठंड के मौसम से काफी पहले सर्दी बढ़ गयी है। घाटी में कड़ी ठंड का मौसम सामान्यत: दिसंबर के तीसरे हफ्ते के आसपास शुरू होता है।

कश्मीर में अत्यधिक ठंड यानी ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिन की अवधि हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos