ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बरकरार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 21:34 IST2021-01-31T21:34:32+5:302021-01-31T21:34:32+5:30

Cold conditions continue in Odisha | ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बरकरार

ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बरकरार

भुवनेश्वर, 31 जनवरी ओडिशा के 11 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

विभाग ने कहा कि सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, बरगढ़, संबलपुर, बोलांगीर, सोनपुर, बौध और अंगुल जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान है।

विभाग ने सरकार को शीतलहर के संभावित प्रकोप के बारे में चेताया है और लोगों की सुरक्षा के लिए उपाय करने को कहा है।

मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को घर के भीतर रहना चाहिए और रात तथा सुबह बाहर नहीं निकलना चाहिए।

राज्य में मौसम सूखा रहा और कटक, मयूरभंज, कालाहांडी, मलकानगिरी, कंधमाल और गंजाम जिलों में कोहरा छाया रहा।

विभाग ने कहा, “ओडिशा के अंदरूनी जिलों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold conditions continue in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे