लाइव न्यूज़ :

'कोल्ड केस' ने कोविड प्रोटोकॉल के बीच फिल्म बनाना सिखाया: पृथ्वीराज सुकुमारन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:44 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 24 जून कोविड-19 महमारी के बीच अपनी आगामी फिल्म ''कोल्ड केस'' की शूटिंग करने वाले मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का कहना है कि महामारी से मनोरंजन उद्योग पर तो प्रभाव पड़ा है, लेकिन इससे फिल्मकारों को पाबंदियों के बीच काम करने की आदत भी पड़ी है।

सुकुमारन (38) को मलयाली भाषा की फिल्म ''कोल्ड कोल्ड'' का प्रस्ताव पिछले साल उस समय मिला था जब देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाऊन लागू था।

अभिनेता ने कहा कि टीम ने काफी विचार-विमर्श के बाद कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए त्रिवेंद्रम और वाराणसी में शूटिंग का निर्णय लिया।

सुकुमारन ने 'पीटीआई-भाषा' को जूम पर दिये साक्षात्कार में कहा, ''पहली बार सबने मास्क पहन कर, सैनिटाइजेशन और नियमित जांच वाले माहौल में काम किया। यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको बताती है कि इन हालात में फिल्म बनाना संभव है। यह हमें बताती है कि कोविड प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा कैसे बनाया जाए। ''

''कोल्ड केस'' 30 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अभिनेता ने इस बात को लेकर खुशी जतायी कि फिल्म 240 से अधिक देशों में उपलब्ध रहेगी। फिल्म अपराध की जांच के विषय पर आधारित है, जिसमें सुकुमारन ने एसीपी एम सत्यजीत की भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल