ठंड और घना कोहराः 109 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रहीं, उड़ान सेवा प्रभावित, रफ्तार पर ब्रेक, घर में दुबके लोग

By भाषा | Updated: December 20, 2019 13:28 IST2019-12-20T13:28:01+5:302019-12-20T13:28:01+5:30

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर रेलवे के पांच डिवीजनों... अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद के अंतर्गत जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ आते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमाान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Cold and dense fog: More than 109 trains running late, flight service affected, brakes on speed, people lying at home | ठंड और घना कोहराः 109 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रहीं, उड़ान सेवा प्रभावित, रफ्तार पर ब्रेक, घर में दुबके लोग

दिल्ली आगरा मार्ग पर चलने वाली लगभग सभी गाड़ियां विलंब से चल रही हैं।

Highlightsसुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर दर्ज की गई।रेवाड़ी, आगरा, अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर, बठिंडा मार्ग से जाने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से विलंब से चल रही हैं।

कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है और 100 से अधिक ट्रेनें दो घंटे विलंब से चल रही हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर रेलवे के पांच डिवीजनों... अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद के अंतर्गत जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ आते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमाान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की वजह से राजधानी में दृश्यता घट गई। सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर दर्ज की गई। बाद में इसमें सुधार हुआ और साढ़े आठ बजे के आसपास पालम में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, लेकिन सफदरजंग में यह घट कर 200 मीटर हो गई।

दिल्ली से टुंडला, रेवाड़ी, आगरा, अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर, बठिंडा मार्ग से जाने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से विलंब से चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल 109 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। दिल्ली आगरा मार्ग पर चलने वाली लगभग सभी गाड़ियां विलंब से चल रही हैं।

इनमें हैदराबाद दक्कन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली निजामुद्दीन एक्सप्रेस और चेन्नई सेंट्रल से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों गाड़ियां एक घंटे विलंब से चल रही हैं। नयी दिल्ली से सुबह छह बज कर 45 मिनट पर चलने वाली तेज एक्सप्रेस सुबह आठ बज कर 50 मिनट पर रवाना हुई। 

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। तापमान में कमी और नमी अधिक होने से सुबह के वक्त वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह आठ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर थी।

रेल अधिकारी और दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक रेलगाड़ियां लगभग दो घंटे की देरी से चल रही हैं और 10 उड़ानों में भी विलंब हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम के बेहद सर्द रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।

Web Title: Cold and dense fog: More than 109 trains running late, flight service affected, brakes on speed, people lying at home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे